मैं
जनता हूँ
वह
भीड़ या कहो भेड
जिसे
हर समय खंड में
सत्ता
सुख तलाशते कसाइयों ने
क्रान्ति
का शहीदी जामा पहना कर
सडक पर लाकर
संवेदनाओं की उलटी छुरी से
बलि किया है.
कोई बताए किस आंदोलन ने धरती पर
स्वर्ग उतारा है.
वही है कमज़ोर त्रस्त-पस्त जो कि था
वही है ताकतवर ज़बरदस्त जो कि था.
फिर भी आज अगर तुम लोग
ईमान का आकाश छूने बात कर रहे हो
ओ! ज़बानी उन्माद से पागल करने वालो
ये तो बताओ मैं केसे
उस ज़मीन पर उतरूंगा कि जहां
लेनदेन के घूसखोर दोर की कमाई से अटे
हम सभी के गोपनीय लाकरों की चाभियाँ छिपी है
अंतरात्मा की आवाज़ पर सबसे पहले
मसीहा से बीमार तक आओ
अपने खजाने खोलो
फिर किसी आंदोलन की ज़रूरत नहीं होगी
पर क्या ऐसा होगा
सत्ता सुख तलाशने वालो !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें